Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

रोजा याकूबपुर के लीजबैक के प्रकरणों पर हुई सुनवाई, किसानों से साक्ष्य भी किए प्राप्त

ग्रेटर नोएडा: किसानों के लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सुनवाई जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा और ओएसडी राम नयन सिंह ने शुक्रवार को रोजा याकूबपूर के 57 प्रकरणों पर सुनवाई की। किसानों से साक्ष्य भी प्राप्त किए। 

ओएसडी भूलेख गिरीश कुमार झा ने बताया कि किसानों की मांग पर लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आबादी व्यवस्थापन के लिए बनी समिति सुनवाई कर रही है। सुनवाई 24 मार्च से शुरू हुई है। शेष गांवों की भी सुनवाई तय शेड्यूल के मुताबिक की जाएगी।