Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

रायबरेली में तेज रफ्तार डंपर और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर, मौके पर दो की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार सुबह एक तेज़ रफ़्तार डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ये घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत अब स्थिर है और आगे का इलाज जारी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि डम्पर का चालक फरार है। हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।