Breaking News

PM मोदी कल से दो दिवसीय असम दौरे पर, ₹47800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन     |   'अमेरिका-इजरायल से बच्चों की शहादत का बदला लेंगे', बोले ईरान के नए सुप्रीम लीडर     |   'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद ही रहेगा', बोले ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई     |   CBI ने रिटायर्ड डॉ मुनीराकुमारी के खिलाफ ₹19.24 करोड़ की धोखाधड़ी की जांच शुरू की     |   इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका में ब्रिज प्रोजेक्ट शुरू किया     |  

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 555 चोरी के मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए जाएंगे

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के नगर जोन की सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के 555 चोरी/गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अब इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

पुलिस के अनुसार सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतों के आधार पर सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद कर उनकी पहचान सुनिश्चित की है, जिसके बाद संबंधित मोबाइल स्वामियों को सूचना देकर फोन वापस किए जाएंगे।