Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

UP: वाराणसी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा नदी, घाट पानी में डूबे

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई घाट और आसपास के रिहायशी इलाके पानी में डूबे हुए हैं। लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई दुकानें और मंदिर भी पानी में समा गए हैं। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी थम गई है।

वाराणसी में बड़ी संख्या में लोग अपनी रोजीरोटी कमाने के लिए गंगा नदी पर निर्भर हैं। घाट पुरोहितों का कामकाज भी ठप हो गया है। उनका कहना है कि नदी में लगातार बढ़ते पानी की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है जिससे उनकी आमदनी भी घटी है।

ऊपरी इलाकों में भारी और लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा नदी उफान पर है। प्रशासन अलर्ट पर है और बचाव दल तैयार हैं। हालांकि जब तक गंगा नदी का जलस्तर कम नहीं हो जाता तब तक घाटों के आस-पास के इलाकों और शहर के निचले इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहने की आशंका है।