Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

UP: प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, लेटे हुए हनुमानजी के मंदिर तक पहुंचा पानी

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। दोनों नदियां उफान पर हैं और संगम जाने वाली सड़क सहित निचले इलाकों में पानी भर गया है। नदियों का पानी लेटे हनुमान मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। कई घाट पहले ही जलमग्न हो चुके हैं। संगम क्षेत्र में अपनी दुकानें लगाने वाले लोग अब अपना सामान ट्रकों, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों में लादकर दूसरी जगहों पर ले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों का कहना है कि रविवार सुबह अचानक पानी का स्तर बढ़ने से सब लोग हैरान रह गए थे। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में और ज्यादा बारिश के पूर्वानुमान के साथ, नदी के स्तर में और इजाफा होना तय माना जा रहा है। इससे आस-पास रहने वालों और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए स्थिति और खराब ज्यादा हो जाएगी।