Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

मेरठ में 4 थाना प्रभारियों पर गाज, जुआघर चलवाने वाले दौराला थाना प्रभारी भी हटाए

मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने 4 इंस्पेक्टर्स का तबादला किया है। उनको एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर दिया है। एसएसपी ने गोकशी की घटनाएं रोकने में नाकाम इंचौली थाना प्रभारी को हटाकर उनकी जगह पर अब सर्विलांस सेल के प्रभारी नितिन पांडेय को इंचौली थाने का चार्ज दिया है। इसके अलावा दौराला, खरखौदा और लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी भी बदले हैं।

आपको बता दें एसएसपी डॉ विपिन ताडा के आदेश अनुसार थाना लिसाड़ी गेट का चार्ज अशोक कुमार को, थाना दौराला का चार्ज सुमन कुमार सिंह को और थाना खरखौदा का चार्ज धीरज सिंह को दिया है। मेरठ कप्तान के कड़े रुख और ताबड़तोड़ एक्शन से पूरे महकमे में हलचल है। सीओ से लेकर थानाप्रभारी और निचले स्तर के पुलिसकर्मी परेशान हैं। किसका नंबर कब आ जाए। कप्तान के सामने किसकी लापरवाही उजागर हो और उस पर गाज गिर जाए।