लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में चल रहे सुरक्षा अभियान के तहत बांदा प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और मैरिज हॉलों पर बड़ी कार्रवाई की है। बांदा विकास प्राधिकरण, जिला विद्यालय निरीक्षक और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण संचालित पाए, जिन्हें बंद करा दिया गया।
एक कोचिंग सेंटर को मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं बिना स्वीकृत नक्शे के संचालित मैरिज हॉलों पर भी कार्रवाई की गई। इस कर्रवाई के चलते तीन मैरिज हॉल सील किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र, फायर एनओसी और आवश्यक अनुमति के संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।