Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

नरेला में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, डीडीए की बड़ी लापरवाही आई सामने

दिल्ली के नरेला इलाके में डीडीए के एक खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे बिना ढक्कन और बिना किसी सुरक्षा के खुला पड़ा यह गहरा नाला इस बड़े हादसे की वजह बना है। नाला इतना गहरा और खतरनाक था कि गिरने के बाद युवक तुरंत गंदगी और पानी में पूरी तरह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और संबंधित स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा जााहिर किया है। निवासियों का आरोप है कि इलाके में खुले पड़े नाले और सीवर लंबे समय से हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद इन खतरों को ढका या ठीक नहीं किया जा रहा है.