Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से वाराणसी और प्रयागराज में बाढ़ का संकट, परिवार पलायन को मजबूर

Uttar Pradesh: पिछले हफ्ते पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हुई भारी बारिश की वजह से प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। यही हाल वाराणसी का है, यहां भी गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने की वजह से दोनों नदियों का जलस्तर अपने चेतावनी के स्तर को पार कर गया है।

हालात ये हैं कि वाराणसी में निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोग घुटनों तक भरे पानी में से होकर अपने सामान के साथ पलायन को मजबूर हैं। प्रयागराज में भी नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कई निचले इलाकों की सड़कों, घाटों और घरों को जलमग्न कर दिया है।

लोगों का कहना है कि हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। बार-बार बिजली कटौती, खराब सफाई व्यवस्था और बीमारियों का खतरा उनकी समस्याओं को और बढ़ा रहा है। अभी तक दोनों शहरों के लोगों को लग रहा था कि एक हफ़्ते पहले ही बुरा दौर बीत चुका है, लेकिन फिर से पैदा हो रहे इन हालातों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश अभी भी लगातार हो रही है। ऐसे में अभी गंगा और यमुना के जलस्तर में कमी आने में कुछ वक्त और लग सकता है।