Breaking News

NEET लीक: बीते 24 घंटे में 5 ठिकानों पर छापे, CBI ने कई कागजात-फोन-लैपटॉप जब्त किए     |   पाकिस्तान ने डिफेंस समझौते के तहत सऊदी में 8 हजार सैनिक तैनात किए     |   ट्विशा मौत: आरोपी पति की तलाश तेज, 10 हजार रुपए का इनाम घोषित     |   डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया, ₹96.35 के ऑल टाइम लो पर बंद     |   फलता री-पोलिंग: जहांगीर खान को 25 मई तक गिरफ्तारी से छूट, HC ने TMC उम्मीदवार को दी राहत     |  

वाराणसी-प्रयागराज के बीच शुरू होगी पांच सितारा क्रूज सेवा, यात्रियों को दुर्लभ अनुभव लेने का मौका

UP: उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज जाने वाले सैलानियों को जल्द ही दोनों शहरों के बीच गंगा नदी पर पांच सितारा लग्जरी क्रूज का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। बताया गया कि 'गंगोत्री क्रूज' के यात्री नदी की खूबसूरती के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले घाटों और मंदिरों के भी दर्शन कर सकेंगे। उन्हें स्थानीय संस्कृति का सामने से अनुभव करने का दुर्लभ मौका मिलेगा।

क्रूज में जिम, स्पा, लाउंज और सन डेक जैसी कई आधुनिक सुविधाएं हैं। क्रूज में एक बार में 50 लोग यात्रा कर सकते हैं। यात्री क्रूज पर कई लाजवाब पारंपरिक पकवानों का जायका भी ले सकेंगे। उम्मीद है कि क्रूज वैसे सैलानियों को आकर्षित करेगा, जो नई तरह के रोमांच के शौकीन हैं। गंगा की खोज उनकी आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा होगी।