Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

हरदोई के बच्चों के अस्पताल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए साड़ियों का इस्तेमाल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित कीर्ति कृष्ण बाल चिकित्सालय में आग लगने के बाद बाल रोगियों को तीसरी मंजिल से नीचे उतारकर बचाया गया। महिलाओं ने बच्चों को साड़ियों से बांधकर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित नीचे उतार लिया।

अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की माँ ने बताया," मेरा बच्चा अस्पताल में भर्ती था और उसका इलाज चल रहा था। अचानक बाहर आग लग गई। वहाँ छह बच्चे थे। महिलाओं ने बच्चों को अपनी साड़ियों से बाँधकर नीचे उतारा। मैं अपने बच्चे को गोद में लिए सीढ़ियों से नीचे भागी।"

अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप ने बताया कि आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।