Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

लखनऊ के अवैध गैस गोदाम में धमाका, हादसे में 6 लोग घायल

लखनऊ में एक अवैध गैस सिलेंडर के गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई. इस विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की खबर है. विस्फोट और आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और आग में झुलसे घायलों के रेस्क्यू शुरू किया. एंबुलेंस को खबर दी गई जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. करीब 6 लोग आग से झुलसे हैं.

यह पूरा मामला लखनऊ के दुबग्गा इलाके के मर्दापुर ग्रीन सिटी है. यहां शुक्रवार शाम को गैस कटिंग के दौरान गैस गोदाम में आग लग गई. पहले तो सिलेंडर में भीषण विस्फोट हुआ उसके बाद पूरे गोदाम में सभी जगह आग ही आग फैल गई. विस्फोट के समय कुछ लोग गोदाम में मौजूद थे.

बताया जा रहा है कि करीब 6 लोग इस हादसे में झुलसे हैं. सभी घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. पुलिस फिलहाल मौके पर है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर रिफिल करते वक्त यह हादसा हुआ है. पुलिस ने विस्फोट की खबर के बाद मौके पर पहुंचकर तुरंत दमकल को सूचना दी जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

विस्फोट और आग लगने की सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस की मदद की है. पुलिस गोदाम में लगी आग के कारणों की जांच में जुटी है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.