Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर एजेंसी में धमाका, कोई हताहत नहीं

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक गैस सिलेंडर एजेंसी में हुए धमाके से दीवार गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने कहा, “गैस सिलेंडर एजेंसी में विस्फोट हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। दीवार गिर गई है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।” फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले मार्च में मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेकरी में भीषण आग लगने से वहां रखे कई एलपीजी सिलेंडर फट गए थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के सब इंस्पेक्टर चरण सिंह राजपूत ने बताया कि आग बुझाने के लिए 10-12 पानी के टैंकर लगाए गए और करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि दुकान में करीब 40 गैस सिलेंडर मौजूद थे, जिनमें से 8-10 सिलेंडर फट गए थे, हालांकि इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई।

वहीं, एक अन्य घटना में 15 मार्च को चेन्नई के नवल्लूर इलाके में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए थे। यह हादसा सुबह करीब 7:40 बजे हुआ था, जब एक जोरदार धमाके के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि पास-पास बने तीन घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।