Mumbai: ग्लोबल म्यूजिक स्टार रिहाना इन दिनों भारत में हैं। वे एक ब्यूटी इवेंट में हिस्सा लेने के सिलसिले में भारत आईं। यहां आकर वे देसी रंग में रंगीं नजर आईं।
ग्लोबल आइकन रिहाना ने बीती रात मुंबई में एक ब्यूटी इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में कई फिल्मी हस्तियां भी पहुंचीं। इस ब्यूटी इवेंट में हिस्सा लेने के सिलसिले में रिहाना करीब दो साल बाद भारत आई हैं। उनकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और बात जब रिहाना की हो तो उनके लुक और फैशन पर फैंस की नजर जरूर जाती है। भारत आकर उन्होंने अपने लुक को थोड़ा देसी टच दिया है।
रिहाना ने मुंबई में आयोजित एक ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि, इससे पहले रिहाना ने एक और इवेंट में शिरकत की। यहां वे देसी लुक में नजर आईं। रिहाना ढीली-ढाली बटर येलो ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने भारत के दो बड़े डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची की डिजाइन की खूबसूरत इंडियन ज्वेलरी पहनी। उनके ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग के साथ एक और ज्वैलरी खूब चर्चा में है।
रिहाना ने भारत में रहते हुए अपने लुक को थोड़ा भारतीय टच देने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने हीरों से जड़ा खूबसूरत हाथफूल पहनकर इवेंट में शिरकत की। इस हाथफूल को चर्चित फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। यह मनीष का सिग्नेचर एमएम हाथफूल है। अक्सर बोल्ड लुक में नजर आने वाली रिहाना का यह थोड़ा देसी अंदाज देख नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं।