Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

यूपी में आयुष चिकित्सा का विस्तार, हर मंडल में बनेगा एकीकृत अस्पताल

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, आयुष चिकित्सा पद्धति, को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। इसके लिए, प्रदेश के हर मंडल में एक एकीकृत आयुष महाविद्यालय बनाने की तैयारी है। यानी-आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक इलाज की सुविधा एक ही कैंपस में मिलेगी। फिलहाल, प्रदेश में 2,127 आयुर्वेदिक, 259 यूनानी और 1,598 होम्योपैथिक चिकित्सा संस्थान संचालित हैं। 

ऐसा ही 50 बेड का, एक एकीकृत आयुष अस्पताल, लखनऊ में संचालित है। जहां, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धित से मरीजों का इलाज होता है। आधुनिक लैब के साथ-साथ अस्पताल में दवाइयों के लिए मेडिकल स्टोर भी हैं।

लखनऊ, के इस एकीकृत आयुष अस्पताल में आस-पास के जिलों से भी मरीज पहुंच रहे हैं। जहां उनकी पुरानी से पुरानी बीमारियों का इलाज बेहतर तरीके से हो रहा है। 25 साल से स्लिप डिस्क से जूझ रहे सुल्तानपुर के एस.बी.एम. सिद्दीकी जगह-जगह इलाज करा चुके थे, लेकिन आयुष पद्धति अपनाते ही उन्हें दर्द से राहत मिली।

कुछ ऐसा ही, उन्नाव के रहने वाले सुशील कुमार के साथ भी था। कंधे और कमर दर्द से कई सालों से परेशान थे। लेकिन, जब वो लखनऊ के इस आयुष अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो उन्हें काफी राहत मिली। 

एकीकृत आयुष चिकित्सालयों में मरीजों को हर जरूरी सुविधा मिलती है। मसलन, एक रुपए के पर्चे पर इलाज, मुफ्त दवाई के साथ साथ जो मरीज यहां एडमिट होते हैं, उन्हें भोजन भी अस्पताल की तरफ से ही मुहैया कराया जाता है। पूरे प्रदेश की बात करें तो, 50 शैय्यायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालयों का निर्माण 13 मंडलों पूरा हो चुका है, जबकि 5 मंडलों में तेजी से काम हो रहा है।