Breaking News

तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता     |   अवैध इमारतों पर MCD का बड़ा एक्शन, चार मंजिल से ज्यादा निर्माण होंगे सील     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज में ‘एक्सक्लूजन जोन’ बनाने की तैयारी     |   बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत     |   सत्य निकेतन हादसे में मौत का आंकड़ा 6 पहुंचा, 11 लोगों का रेस्क्यू     |  

जून से बिजली महंगी, UP में उपभोक्ताओं पर 4.27% अधिभार

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगने वाला है। अगले महीने बिजली के बिल में 4.27 फीसदी वृद्धि होगी। बिजली विभाग ने जून के बिल में इस वृद्धि को लागू करने का फैसला लिया है। उपभोक्ताओं से जून माह के बिल में अतिरिक्त वसूली का निर्णय लिया गया है। बिजली विभाग की ओर से यह बढ़ोत्तरी ऊर्जा और ईंधन अधिभार के एवज में की गई है। बिजली विभाग के निर्णय से आम उपभोक्ताओं को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। भीषण गर्मी के कारण इन दिनों लोगों के घरों में बिजली की खपत बढ़ी हुई है। ऐसे में बिल पर अधिभार की वसूली से उनका भार बढ़ेगा। 4.27 फीसदी अतिरिक्त वसूली से बिल अधिक आएगा।