Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

कोहरे और ठंड से जन-जीवन प्रभावित... यातायात पर असर, रेल सेवा भी प्रभावित

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। इसका असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, सड़क यातायात और रेल सेवा पर साफ तौर से दिख रहा है। लोगों को कम दृश्यता और यात्रा में देरी जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं।

वाराणसी में कड़ाके की ठंड ने रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कम दृश्यता की वजह से लोगों को पहले से तय कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए अभिभावक अधिकारियों से खासकर छोटे बच्चों के लिए स्कूल के समय में बदलाव करने की गुहार लगा रहे हैं।

वीओ: घने कोहरे की वजह से रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। कई ट्रेनें अपने तय वक्त से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें कम दूरी की ट्रेनें भी शामिल है। यात्रियों को वक्त पर अपने ऑफिसों तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार और ट्रेनों के रद्द होने जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

संगमनगरी प्रयागराज में भी सर्द मौसम लोगों की परेशानी बढ़ रहा है। अभिभावक अधिकारियों से प्राइमरी कक्षाओं के लिए स्कूल के समय में बदलाव करने की अपील कर रहे हैं। खराब मौसम की वजह से मथुरा समेत कई इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। इससे मंदिर शहर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी न होने पर सफर करने से बचने की सलाह दी गई है।