Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

लखनऊ में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बोनट में फंसाकर 1 किमी तक घसीटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूटी सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद स्कूटी कार के बोनट में फंस गई। हद तो तब हो गई जब कार के ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने की बजाए करीब एक किलोमीटर तक स्कूटी को सड़क पर घसीटता ले गया। 

पुलिस ने कार के ड्राइवर चंद्र प्रकाश को हिरासत में लिया है। ड्राइवर प्रयागराज का रहने वाला है। जिस वक्त स्कूटी को सड़क पर घसीटा जा रहा था, उसमें से चिंगारी निकल रही थी। फिलहाल स्कूटी सवार दोनों युवक सुरक्षित हैं।