Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

आज कानपुर में रोड शो करेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में 20 नवंबर को मतदान होगा। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। करीब 2 किलोमीटर रोड शो करेंगे। जिसको देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन से रोड शो की निगरानी की जाएगी। पैरामिलिट्री, पीएसी को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

कानपुर नगर निगम की तरफ से रोड शो मार्ग की विशेष सफाई व्यवस्था की गई। खराब बंद पड़े बल्बों को दुरुस्त किया गया। सड़क के अतिक्रमण को भी साफ कराया गया। चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो 10 बजे बजरिया से शुरू होगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने आ रहे हैं। उनके साथ वाहन में छह शीर्ष नेताओं के रहने की जानकारी मिल रही है। जिसमें सांसद रमेश अवस्थी, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल पार्टी, प्रत्याशी सुरेश अवस्थी आदि शामिल है।