Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

UP News: अजमेर शरीफ जा रहे जायरीनों की बस ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, ये दुर्घटना सोमवार देर रात बस्ती-लुंबिनी रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास उस वक्त हुई जब संत कबीर नगर से अजमेर शरीफ उर्स के लिए जा रही बस की एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो जायरीनों के अलावा बस और ट्रक के चालक की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बस्ती जिले के निवासी अब्दुल्ला (60), मुख्तार अली (75), संदीप पांडे (32) और सिद्धार्थनगर निवासी शिव राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बस्ती रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। ये सभी संत कबीर नगर जिले के बेलहर कलां क्षेत्र से अजमेर शरीफ जा रहे थे। उन्होंने ने बताया कि हादसे में 11 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।