Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

UP: संभल में फिर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्रिस्तान को हटाया

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के आलम सराय गांव में सोमवार को सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए गए कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। संभल के तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि तहसील क्षेत्र के आलम सराय गांव में सरकारी जमीन पर कब्रिस्तान बनाकर कब्जा कर लिया गया था। 

उप- जिलाधिकारी कार्यालय में इसकी शिकायत करने के बाद मामले की सुनवाई हुई जिसमें पाया गया कि वो जमीन सरकारी है और इस पर करीब 15 साल पहले अवैध रूप से कब्रिस्तान बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस अवैध कब्जे पर आज बुलडोजर चलाया गया तथा अतिक्रमण हटाया गया।