शुक्रवार देर शाम 112 नंबर पर आई इस धमकी के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई।कॉल करने वाले ने दावा किया कि ट्रेन को चारबाग स्टेशन से पहले उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और बम डिस्पोजल दस्ते ने ट्रेन की सघन तलाशी शुरू कर दी। बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
शाम 7:30 बजे के करीब जब ट्रेन स्टेशन पहुंची तो भारी पुलिस बल पहले से तैनात था। ट्रेन रुकते ही बम डिस्पोजल टीम और खोजी दस्तों ने हर कोच की गहन जांच शुरू कर दी। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था लेकिन सुरक्षा बलों ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए ट्रेन को पूरी तरह खंगालना शुरू कर दिया गया था और पूरी ट्रेन को चेक कर लिया गया और ऐसा कुछ भी नहीं गया गया |
14205 अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी, खंगाली जा रही ट्रेन
You may also like
यूपी में 24 चैरिटेबल ब्लड सेंटरों पर रोक, 62 जिलों के 158 केंद्रों की जांच में मिलीं गंभीर खामियां.
गोरखपुर में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव हारने पर EVM और चुनाव आयोग पर उठाते हैं सवाल.
दिव्यांगों के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, लखनऊ में 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’.
योगी सरकार 49 संकेतकों से परख रही महिला सशक्तीकरण की योजनाएं, 30% भागीदारी का लक्ष्य.