Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

Uttar Pradesh: हरदोई में निर्माणाधीन पुल की बीम गिरी, दो मजदूर घायल, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में निर्माणाधीन पुल की बीम गिर जाने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। सूचना पर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था।

हाइड्रा से भारी-भरकम बीम रखी जा रही थी, तभी अचानक उसका एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। नीचे काम कर रहे शाहजहांपुर के सिधौली निवासी राहुल और हरदोई के भदासी निवासी राजेश्वर इसकी चपेट में आ गए। झा ने बताया कि एक मजदूर के हाथ और एक के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों और साथी मजदूरों ने मलबे से दोनों को निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। शुरुआती जांच में निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।

जिला प्रशासन ने कहा कि तकनीकी जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे के असली कारण सामने आएंगे। वहीं, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।