Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में घुसा बारहसिंघा, तलाश में जुटी वनविभाग की टीम

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के लखमी बिहार में एक हिरण घुस आया। ये हिरण स्थानीय निवासी अनिल शर्मा के मकान में अंदर आ गया। सुबह अचानक कहीं से हिरण अनिल शर्मा के मकान में बने गार्डन में घुस आया। घरवालों ने जब गार्डन में कुत्तों की आवाज सुनी तो बाहर आकर देखा।

देखा तो बाहर एक हिरण यहां से वहां घूम रहा था। हिरण को देखकर परिवार ने पहले उसका वीडियो बनाया। इसके बाद हिरण घबराकर यहां वहां भागने लगा। तो हिरण की सुरक्षा और कुत्तों से उसे बचाने के लिए परिवार ने फौरन वन विभाग की टीम को सूचना दी।

वहीं सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक हिरण गार्डन में यहां से वहां भागता रहा। लेकिन जैसे ही वनविभाग की टीम पहुंची तो हिरण कुलांचे भरते हुए वहां से भाग गया। इसके बाद टीम ने काफी टाइम तक हिरण को रेस्क्यू करने का प्रयास किया लेकिन हिरण को पकड़ नहीं सकी है। हिरण फिर वहीं कीर्ति पैलेस और लखमी बिहार के इलाके में ही भाग गया। 

आपको बता दें कि अभी 5 दिन पहले भी लोगों ने सेंट्रल मार्केट से लखमी बिहार की तरफ एक बारहसिंघा देखा था। अलसुबह यह बारहसिंघा सड़कों पर घूमता मिला था। बाइक पर जा रहे एक दूध विक्रेता ने सबसे पहले बारहसिंघा को देखा। उसके पीछे कुत्ते लगे थे। कुत्ते उसे दौड़ा रहे थे। जिसके कारण बारहसिंघा काफी घबराया हुआ था। दूधवाले ने जब बारहसिंघा को सड़क पर दौड़ते देखा तो उसका वीडियो भी बनाया। 

जहां इसके बाद वनविभाग की टीम को सूचना दी। लेकिन वनविभाग की टीम उस दिन बारहसिंघा को रेस्कयू नहीं कर पाई। माना जा रहा है कि आज रविवार को जो हिरण अनिल शर्मा के घर में घुसा है वो वही बारहसिंघा है जिसे लोगों ने हिरण समझा है। जिसे अब तक वनविभाग की टीम पकड़ नहीं सकी है।