Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

BJP MLC ने 'गौशाला' वाले बयान पर अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए पोस्टर, माफी की मांग की

Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की गौशालाओं और गौ-मांस के कचरे पर की गई हालिया टिप्पणी पर विवाद सोमवार को और बढ़ गया। लखनऊ में जगह-जगह अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिनमें उनसे माफी मांगने की मांग की गई। पोस्टर बीजेपी एमएलसी सुभाष यादव ने लगाए। उन्होंने अखिलेश यादव पर सनातन धर्म और गौ-पालक समुदायों का अपमान करने का आरोप लगाया।

28 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था, "कन्नौज ने हमेशा भाईचारे की खुशबू फैलाई है, लेकिन बीजेपी नफरत की बदबू फैलाती है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बीजेपी की बदबू को पूरी तरह से खत्म करें, ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके।" 

उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी को दुर्गंध पसंद है...इसलिए ये गौशालाएं बना रही है। हमें खुशबू पसंद है, इसलिए हम परफ्यूम पार्क बना रहे हैं।"