Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अपर्णा यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गई महिला आयोग की उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है अपर्णा ने 2022 में जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा पार्टी में शामिल हुई थी और ढाई साल बाद उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

साल 2017 में सपा के टिकट पर बीजेपी प्रत्याशी रीताबहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली अपर्णा इलेक्शन हार गई थी. जब वह 2022 में बीजेपी में आई तब कहा जाने लगा कि पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका देगी. हालांकि अपर्णा ने हमेशा ऐसी किसी चर्चा या विचार से इनकार करती रहीं. चुनाव लड़ने के सवालों पर अपर्णा अक्सर यही कहती रहीं कि पार्टी उन्हें जो मौका देगी वह उस पर काम करेंगी.