Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

संभल में बवाल के बाद मेरठ में अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च

UP: संभल में बवाल के बाद मेरठ में पुलिस हाई अलर्ट पर है। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस फोर्स और अफसरों को अलर्ट कर दिया है। वहीं पुलिस ने शहर के संवदेनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमें फ्लैग मार्च कर रही हैं। माहौल शांत रहे इसके लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। भारी फोर्स के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च हो रहा है।

वहीं सोशल मीडिसा पर किसी भी तरह की भड़काऊ बयानबाजी और अफवाहों को लेकर खास तौर पर चौकसी बरती जा रही है। डीएम-एसएसपी ने शांति व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि संभल में जामा मस्जिद के सर्वे जिसे हिंदू पक्ष हरिहर मंदिर कहता है, को लेकर रविवार सुबह से ही हिंसा भड़की है। बवाल में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। संभल बवाल के बाद वेस्ट यूपी के जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।