Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट, चिकन-अंडे की बिक्री पर 21 दिन तक लगाई रोक

Uttar Pradesh: रामपुर जिला प्रशासन ने सिंघोर और सेहोरा गांवों के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा एच5 वायरस) की पुष्टि होने के बाद 21 दिनों के लिए अंडे और अन्य पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां कथित तौर पर 15,000 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई है।

प्रशासन ने प्रभावित खेतों के एक किलोमीटर के दायरे में इलाके को सील कर दिया है और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। रामपुर के जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई और जिले भर में चिकन बेचने वाले भोजनालयों सहित सभी चिकन की दुकानों को तीन सप्ताह यानि 21 दिन तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

उन्होंने अगली सूचना तक जिले के भीतर और बाहर पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नज़र रखने के लिए जिला और बिलासपुर तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली के निदेशक त्रिवेणी दत्त ने बताया कि आईवीआरआई और भोपाल स्थित उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला (एचएसएडीएल) दोनों में रामपुर से लिए गए पाँच नमूनों की जाँच में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5 वायरस की पुष्टि हुई है।

आईवीआरआई ने आठ अगस्त को नमूनों की जांच की, जिसके परिणाम सकारात्मक आए और नौ अगस्त को आगे की पुष्टि के लिए उन्हें एचएसएडीएल को भेज दिया। एचएसएडीएल ने 10 अगस्त को नमूनों की जांच की और 11 अगस्त को वायरस की उपस्थिति की पुष्टि की, जिसके बाद एडवायजरी जारी किए गए।