Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

आगरा में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत, परिजनों ने लगाया पीटने का आरोप

आगरा के डौकी इलाके में पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान 58 साल के एक शख्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।उनके बेटे के मुताबिक, गढ़ी हिसिया के मूल निवासी केदार सिंह को 2023 के एक धोखाधड़ी मामले में पुलिस चौकी पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मृतक केदार सिंह के बेटे देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान मेरे पिता की तबीयत बिगड़ गई और पुलिस चौकी के अंदर उनकी मौत हो गई।"

बेटे ने कहा कि उनके पिता गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे खाना खाकर फ्री हुए थे। तभी पुलिस उनके घर पर पहुंची और पापा को चौकी चलने को कहा। फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप ने कहा कि केदार सिंह के मौत की वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हृदय की गति रुकने की वजह से मौत होना लग रहा है।