Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: अलीगढ़ के 94 ग़ैर रजिस्टर्ड मदरसों पर लगेगा ताला, परिषदीय विद्यालयों में शिफ्ट किए जाएंगे छात्र

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 94 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे बंद किए जाएंगे। इन मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। ये कदम शिक्षा के अधिकार को तय करने और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मुहैया करने के लिए उठाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 में मदरसों के सर्वेक्षण का आदेश दिया था। इसके बाद, अधिकारियों ने पंजीकृत और अपंजीकृत मदरसों, उनके वित्त पोषण के स्रोतों और नामांकित छात्रों की संख्या पर डेटा इकट्ठा करने के लिए मदरसों का दौरा किया। 

अलीगढ़ में 214 मदरसों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें से 94 बिना उचित मंजूरी के संचालित पाए गए। गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को बंद करने का कदम कुछ हलकों को रास नहीं आया है।