Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 40 मामले, स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या भले ही 40 पर कम हो, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी कोई जोखिम नहीं उठा रहे हैं और वायरस के प्रसार के खिलाफ सतर्क हैं। लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमान के अनुसार ये वैरिएंट मूल रूप से उन लोगों को प्रभावित कर रहा है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी है। हालंकि इस वैरिएंट में मृत्यु की संभावना बेहद कम है। उन्होंने कहा कि एसजीपीजीआई में कोविड की जांच कराने वाले शख्स के लिए एक अलग वार्ड बनाया गया है। अभी तक अस्पताल में केवल एक ही पॉजिटिव मामला है।