Breaking News

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया     |   ईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुई     |   कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया     |   पश्चिमी ईरान की इलम सिटी और कोम शहर के तीन इलाकों में हवाई हमले हुए     |   कतर ने बहरीन में कतर नौसैनिकों वाली इमारतों पर ईरान के हमले की निंदा की     |  

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग जारी है. आज कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतगणना 8 अक्टबूर को होगी. हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर कैंडिडेट खड़े किए हैं. कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी गई हैं. ILND 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि उसने अपनी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर दांव लगाया है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 101 महिलाएं हैं.

हरियाणा के 20,354,350 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 10,775,957 पुरुष मतदाता और 9,577,926 महिला मतदाता हैं. अन्य मतदाताओं की संख्या 467 है. वोटिंग के लिए प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. वोटिंग के दौरान वोटर अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे.

इस चुनाव में बहुत सी पार्टियों का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है. भाजपा से लेकर, कांग्रेस, जजपा, आम आदमी पार्टी से लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के लिए यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है.