Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

महाराजा छत्रसाल जयंती पर 17-18 जून को विरासत महोत्सव, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

महाराजा छत्रसाल जयंती के मौके पर मऊसहानियां के शौर्य पीठ में 17 और 18 जून को दो दिवसीय विरासत महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान, मऊसहानियां द्वारा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन छतरपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का मकसद बुंदेलखंड की संस्कृति, इतिहास और महाराजा छत्रसाल की वीर गाथाओं को लोगों, खासकर युवाओं तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

egntrhgd

17 जून को भोपाल के कलाकार चंद्र माधव बारीक "महाबली महाराजा छत्रसाल" पर आधारित नृत्य-नाटिका पेश करेंगे। इसके अलावा राजेश लिटोरिया मयूर नृत्य, बरसाने की होली और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 18 जून को दिल्ली की लोक गायिका मुस्कान प्रजापति बुंदेली लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। वहीं रायपुर की कलाकार समप्रिया पूजा निषाद पांडवानी शैली में महाभारत की कहानियां सुनाएंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ओरछा के सुमित मिश्रा और उनकी 37 सदस्यीय टीम की प्रस्तुति "धन्य-धन्य बुंदेल धर" होगी। इसमें बुंदेलखंड की संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को मंच पर दिखाया जाएगा।

efdfbdbvsd

महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान, मऊसहानियां एवं जिला प्रशासन, छतरपुर ने संस्कृति प्रेमियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 17 एवं 18 जून को आयोजित इस दो दिवसीय विरासत महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास के साक्षी बनें।