Breaking News

दिल्ली: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2024 के दौरान हमले के मामले में अलका लांबा दोषी करार     |   ‘सुरक्षा सहयोग को और बढ़ाना चाहिए’, PAK PM के साथ मीटिंग में बोले चीनी राष्ट्रपति     |   तमिलनाडु: AIADMK के इस्तीफा देने वाले तीनों विधायक विजय की पार्टी TVK में शामिल     |   बकरीद पर खुले में कुर्बानी न दें, सभी की भावनाओं का सम्मान करें: वक्फ बोर्ड     |   US विदेश मंत्री मार्क रूबियो जयपुर पहुंचे, आमेर किला-सिटी पैलेस का दौरा करेंगे     |  

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आगरा पहुंचे, परिवार संग किया ताजमहल का दीदार

Agra: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मार्को रुबियो सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर मार्को रुबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल में समय बिताया और फोटो निकलवाईं। सुरक्षा कारणों से ताजमहल परिसर को खाली करा लिया गया था। पहले से मौजूद पर्यटकों को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया।

ताजमहल देखने के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विजिटर बुक में लिखा, "दुनिया के प्रेम के खजानों में से एक को देखने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।”