Breaking News

पीएम मोदी को रिसीव करने कल खुद तेल अवीव एयरपोर्ट आएंगे इजरायली PM और उनकी पत्नी     |   झारखंड प्लेन क्रैश: उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की सीनियर एविएशन अधिकारियों के साथ मीटिंग जारी     |   पीएम मोदी को खुली चुनौती है, भारत-US ट्रेड डील रद्द करके दिखाइए: राहुल गांधी     |   जम्मू से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा 1 मार्च से शुरू होगी     |   हल्द्वानी: बनभूलपुरा से रेलवे की जमीन से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट का आदेश     |  

यूपी में 2 बेटियों ने मिलकर किया पिता का मर्डर, पुलिस को बताई वजह

मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मशार कर देना वाला सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां दो बेटियों ने अपने पिता को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया है और मृतक पिता को घर के मैन गेट पर छोड़ दिया। मृतक की पत्नी जैसे ही सोकर उठी तो उसने अपने पति को लहूलुहान देखा तो चीख पुकार मच गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौको पर पहुंची और चंद घंटो में ही हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की एक नाबालिग और एक बालिग बेटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बेटियों ने हत्या का जुर्म कबुल करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद करा दिया है। पुलिस ने दोनों बेटियों को कोर्ट के सामने पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

दरअसल मामला भोपा थाना क्षेत्र के मोरना का है जहां सोमवार सुबह 55 वर्षीय रामप्रशाद का शव लहूलुहान हालात में घर के मैन गेट पर पड़ा मिला। दिन निकलते ही घर के बाहर पति की लाश देख पत्नी ने चीख पुकार मचा दी। चीखे सुन परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और घर के बाहर लाश पड़ी देख पुलिस को सुचना दी गई। घटना की सुचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही परिजनों को जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वाशन भी दिया।

एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही हत्यारोपी मृतक की एक नाबालिग बेटी व दूसरी बालिग बेटी को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की। पहले तो वे पुलिस को गुमराह करती रहीं, लेकिन बाद में गुनाह कबूल लिया। दोनों ने बताया कि पिता रोजाना बेटा-बेटी में फर्क करते थे और ताने मारते थे। इससे तंग आकर रात में सोते हुए पिता को दबोच लिया और चाकू से अनगिनत वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बेटियों के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है और इन्हे कोर्ट मे पेश कर जेल भेजा जा रहा है।