Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

केंद्र ने बंगाल का नाम बदलने पर कभी विचार नहीं किया, केरल को नया नाम मिलने पर बोली ममता बनर्जी

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर 'बांग्ला' करने के लिए उनकी सरकार की बार-बार की गई अपील पर विचार नहीं किया।

बनर्जी का ये आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद आया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दक्षिणी राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी, सीपीआई (एम) और बीजेपी के बीच हुए समझौते ने केरल को नया नाम दिलाने में मदद की।

उन्होंने कहा, “बीजेपी और सीपीआई (एम) के बीच बढ़ते गठबंधन के कारण केरल का नाम बदला गया है। आज के बाद ये गठबंधन अलिखित नहीं रह गया है। बंगाल हमेशा वंचित क्यों रहेगा? एक दिन आप (बीजेपी) सत्ता में नहीं रहेंगे। हम नाम बदलवा लेंगे।”

मुख्यमंत्री ने केरल को नया नाम - 'केरलम' मिलने पर वहां की जनता को बधाई दी। बनर्जी ने बयान में कहा, “कई राज्यों के नाम संबंधित राज्य सरकारों द्वारा ऐसे प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद बदल दिए जाते हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल के मामले में ऐसा नहीं हुआ है।”

ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने का कई बार अपील की और विधानसभा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है।