Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Haryana: वैजयंती का ये पौधा देता है मोती जैसे बीज, लोग मानते हैं इसे पवित्र और लाभदायक

ये साधारण सा दिखने वाला पौधा वैजयंती है। इसकी खासियत इसके बीज हैं जो मोती जैसे दिखते हैं। इस पौधे को हिंदू और सिख परंपराओं में बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुरु नानक ने वैजयंती के बीजों से बनी माला पहनी थी और इसे भगवान कृष्ण समेत दूसरे देवताओं का भी पसंदीदा माना जाता है।

हरियाणा के करनाल में एक किसान अपनी नर्सरी में इस पौधे को उगाते हैं। वो कहते हैं कि लोगों को यकीन नहीं होता कि कोई पौधा मोती जैसे बीज पैदा कर सकता है। वैजयंती का ये पौधा बहुत ज्यादा फल देता है। अपने पहले साल में ये 500 बीज तक पैदा करता है, लेकिन दूसरे साल में ये संख्या बढ़कर हजारों में पहुंच जाती है। 

इसकी एक माला करीब 500 रुपये तक बिक सकती है। ऐसे में किसानों के लिए ये पौधा अच्छा मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है।