Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई

वक्फ बोर्ड मामले में सर्वोच्च न्यायालय में आज फिर से सुनवाई होनी है। वक्फ बोर्ड संशोधन कानून 2025 की संवैधानिकता की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले में अंतरिम आदेश भी पारित कर सकता है। आपको बता दें कि, इसके पहले मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने मामले की सुनवाई को 15 मई से आगे बढ़ाते हुए 20 मई की थी। इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट का तर्क था कि, तीनों मुद्दों पर अंतरिम निर्देश पारित करने से पहले तमाम दलीलें सुनी जाएंगी।

जिन दलीलों को आज सुना जाना है, उनमें पहला मुद्दा वक्फ बाई यूजर या वक्फ बाय डीड है। इसका मतलब वक्त घोषित संपत्तियों को गैर अधिसूचित करने से संबंधित है। वहीं, दूसरा मुद्दा राज्य सरकार वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्त परिषद संरचना से संबंधित है, जबकि याचिका में तीसरा मुद्दा वक्त बोर्ड में गैर मुसलमानों को शामिल करने के विरोध में भी है।