Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

असम में बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात, 16 जिलों में 6 लाख लोग प्रभावित

असम में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य के 16 जिलों में करीब 6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों और सड़कों में घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 41 लोगों की मौत होने की खबर है। लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

असम के जोरहाट और शिवसागर समेत कई जिलों में राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन और राहत टीमों की ओर से प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही भोजन और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और बाढ़ के पानी वाले इलाकों में जाने से बचें।