Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

प्रकाश राज ने पूरी की फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Drishyam 3: अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन स्टारर फिल्म "दृश्यम 3" की शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म थ्रिलर ड्रामा फ्रैंचाइज़ी का तीसरी भाग है और दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है और इसे स्टार स्टूडियो18 ने पेश किया है। फिल्ममेकर आलोक जैन, अजीत अंधारे और कुमार मंगत पाठक के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

प्रकाश राज ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्लैपरबोर्ड के साथ एक तस्वीर शेयर की और कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत मज़ा आया। उन्होंने लिखा, "#Drishyam3 Hindi .. एक शानदार टीम के साथ एक बेहतरीन शूट अभी-अभी पूरा किया... इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत मज़ा आया। मुझे यकीन है कि आपको भी ये बहुत पसंद आएगी... अब अगली फिल्म की ओर,"

प्रकाश राज और अजय देवगन के अलावा फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी शामिल हैं। "दृश्यम" की शुरुआत 2013 में एक मलयालम फिल्म के तौर पर हुई थी, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी, और इसका सीक्वल 2022 में आया था। इसका तीसरा पार्ट शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। इन तीनों फिल्मों को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है।

हिंदी वर्शन की पहली फिल्म 2015 में रिलीज़ हुई थी, जिसे दिवंगत निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था, और उसके बाद 2022 में दूसरी फिल्म रिलीज हुई, जिसे पाठक ने डायरेक्ट किया था। जहां पिछली फिल्में मलयालम वर्शन की रीमेक थीं, वहीं तीसरी किस्त की कहानी बिल्कुल अलग होगी।