Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

बंगाल चुनाव नतीजों के बाद बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव कल ममता बनर्जी से करेंगे मुलाकात

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव कल पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएंगे, जहां वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अहम बैठक करेंगे। अखिलेश यादव कल सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बीजेपी की बड़ी जीत के बाद राष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है और विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बैठक में हाल ही में हुए चुनाव परिणामों और आने वाले चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक और संवैधानिक टकराव की स्थिति बनी हुई है। बीजेपी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 206 से अधिक सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 80 सीटों पर सिमट गई।

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि उनकी पार्टी नैतिक रूप से विजेता है। ममता बनर्जी ने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। हम चुनाव नहीं हारे हैं। हमें आधिकारिक तौर पर हराया जा सकता है, लेकिन नैतिक रूप से हम जीते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों का समर्थन मिला है। ममता ने कहा कि वह INDIA गठबंधन को मजबूत करेंगी। पश्चिम बंगाल में 4 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है, जो राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।