Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

पहलगाम आतंकी हमला: विश्व हिंदू परिषद-वीएचपी आज करेगी विरोध प्रदर्शन

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर हमला कर दिया। इस हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। जिसके बाद से देशभर के लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने इस हमले का जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। इसी कड़ी में आज इस हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद विरोध प्रदर्शन करेगा। इसी के तहत दिल्ली बंद रखने के भी ऐलान किया है।

दरअसल, मासूम पर्यटकों की मौत से आक्रोशित RSS, VHP समेत कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। आज दिल्ली के थोक बाजार चांदनी चौक के सभी बाजार समेत 700 से अधिक बाजार बंद रहेंगे। बंदी से दवा, सब्जी जैसे आवश्यक वस्तुओं अछूते रहेंगे। आज  विभिन्न संगठनों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगा। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी संगठन के लोग जंतर-मंतर में जुटेंगे।

मंगलवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों से भरे एक इलाके में आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस दुखद घटना में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने व अपना पुरजोर विरोध प्रकट करने के लिए दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है।