प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर जिले में रेलवे, सड़क, बिजली, जल और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को राजस्थान के दौरे पर आएंगे। वे बीकानेर जाएंगे और सुबह करीब 11 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह करीब 11:30 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके बाद, प्रधानमंत्री 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और पलाना में सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री देश में रेल अवसंरचना को निरंतर बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 1,300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है, जिन्हें क्षेत्रीय वास्तुकला को प्रतिबिंबित करने और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। राजस्थान में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री तीन वाहन अंडरपास के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान में सात सड़क परियोजनाओं को भी आम जनता को समर्पित करेंगे। राज्य में 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली ये सड़क परियोजनाएं माल और लोगों की सुगम आवाजाही की सुविधा प्रदान करेंगी। राजमार्ग भारत-पाक सीमा तक फैले हुए हैं, जो सुरक्षाबलों के लिए आवाजाही में सुगमता को बढ़ाते हैं और भारत के रक्षा अवसंरचना को मजबूत करते हैं।
बीकानेर दौरे पर जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
You may also like
बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, जल्द शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर.
शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, चार गंभीर घायल.
PM मोदी ने प्रतिष्ठित डच बांध का दौरा किया, जल प्रबंधन में सहयोग की जताई उम्मीद.
CM धामी ने शक्तिगढ़-बैगुल नदी पर पुल की आधारशिला रखी, SIDCUL से सीधा होगा संपर्क.