New Delhi: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। पार्टी ने गृह मंत्री से संसद में बयान और चर्चा की मांग दोहराते हुए पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई, प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई सांसदों और नेताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस का आरोप है कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार जवाबदेह है।
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धरनास्थल से हटाकर हिरासत में ले लिया है, दोनों ही नेताओं को धरनास्थल से उठाकर बस में बैठा दिया गया है।
हिरासत में कांग्रेसी नेता-
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद के सुरेश, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कन्हैया कुमार समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पीएम आवास के पास अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। ये तैनाती उस धरनास्थल के पास की गई है, जहां कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी को भी हिरासत में-
दिल्ली पुलिस ने वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार डरपोक है। वो डरती है। हम उनसे नहीं डरते, वो हमसे डरते हैं।