Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह बने दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के संरक्षक

मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) का संरक्षक नियुक्त किया गया है। काउंसिल के निदेशक मंडल ने 27 अक्टूबर को आयोजित बैठक में उनके मनोनयन को मंजूरी दी। मंत्री कुशवाह दिव्यांग क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और देशभर की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए काउंसिल को मार्गदर्शन और सहयोग देंगे।

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन

नारायण सिंह कुशवाह लंबे समय से दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कुशवाह द्वारा संरक्षक बनने का आमंत्रण स्वीकार करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति मंत्री का समर्पण प्रेरणादायक है। उनका मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा।

देशभर में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देती है DCCI

दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक और गैर-सांप्रदायिक संस्था है। यह देशभर में दिव्यांग क्रिकेट के विकास, प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम करती है। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की नियुक्ति से दिव्यांग क्रिकेट को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों के लिए नए अवसर तैयार करने की पहल को मजबूती मिलने की उम्मीद है।