Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

कनाडा में लिबरल पार्टी की बड़ी जीत, PM मार्क कार्नी को मिला बहुमत, 2029 तक सत्ता का रास्ता साफ

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार रात विशेष चुनाव में जीत हासिल करके अपनी सरकार के लिए बहुमत सुनिश्चित कर लिया। इससे उनकी लिबरल पार्टी अब बिना विपक्षी दलों के समर्थन के भी कानून पारित कर सकेगी। मतदाताओं ने 343 निर्वाचन क्षेत्रों में से तीन खाली सीट के लिए मतदान किया। टोरंटो में, लिबरल पार्टी उम्मीदवार डेनियल मार्टिन ने यूनिवर्सिटी रोजडेल जिले से चुनाव जीता और लिबरल पार्टी उम्मीदवार डॉली बेगम ने स्कारबोरो साउथवेस्ट जिले से जीत हासिल की। क्यूबेक जिले के परिणाम बाद में आने की उम्मीद है। सोमवार के नतीजों के बाद लिबरल पार्टी 2029 तक सत्ता में बनी रह सकती है।

कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विलय की धमकियों के कारण जनता में उपजे गुस्से के बीच पिछले साल कनाडा में जीत हासिल की थी। तब से, मुख्य विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के चार सदस्यों समेत विपक्षी दलों से पांच सदस्यों ने दल-बदल किया है और इन घटनाक्रम ने कार्नी की लिबरल पार्टी को बहुमत के कगार पर पहुंचा दिया। कार्नी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मार्टिन और बेगम को बधाई दी, लेकिन बहुमत हासिल करने पर कोई टिप्पणी नहीं की। मार्टिन ने कहा, "आज रात, मार्क कार्नी और हमारी पूरी शानदार लिबरल टीम ने एक बेहतर कनाडा के निर्माण को जारी रखने के लिए और भी मजबूत जनादेश प्राप्त कर लिया है।’’