Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

AAP में बड़ा बदलाव, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बने डिप्टी लीडर

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने डिप्टी लीडर के पद पर बदलाव करते हुए अशोक कुमार मित्तल को नया उपनेता नियुक्त किया है। पार्टी ने गुरुवार को इस फैसले की जानकारी राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र के जरिए दे दी। अशोक कुमार मित्तल ने इस पद पर राघव चड्ढा की जगह ली है। मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और अप्रैल 2022 में सदन के लिए चुने गए थे। वे रक्षा और वित्त से जुड़ी संसदीय समितियों का हिस्सा रहे हैं और फरवरी 2026 में उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री समूह का सदस्य भी बनाया गया था।

इसके अलावा, वे डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा रहे, जिसने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन का दौरा किया था। राघव चड्ढा भी अप्रैल 2022 से राज्यसभा सांसद हैं और उन्होंने संसद में कई जनहित के मुद्दे उठाए हैं। हाल ही में उन्होंने पंचायतों में ‘सरपंच पति’ प्रथा का मुद्दा उठाते हुए महिलाओं को वास्तविक अधिकार दिलाने की मांग की थी। इसके अलावा, उन्होंने मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर भी संसद में चिंता जताई थी। इस साल गिग वर्कर्स के आंदोलन के दौरान राघव चड्ढा ने खुद एक दिन डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम कर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश भी की थी।