Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ की शूटिंग शुरू, राजकुमार राव निभाएंगे मुख्य भूमिका

एक्टर राजकुमार राव ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू होने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का नाम ‘दादा’ रखा गया है। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “And it begins… The one and only #DADA..” इस पोस्ट के साथ उन्होंने सौरव गांगुली, निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी और प्रोड्यूसर लव रंजन को टैग किया, जिससे फिल्म की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि हुई।

इस बायोपिक का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं और इसे लव रंजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले सौरव गांगुली ने भी कहा था कि फिल्म में उनका किरदार राजकुमार राव निभाएंगे, हालांकि तारीखों की वजह से फिल्म को रिलीज होने में एक साल से ज्यादा का समय लग सकता है। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले और अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 18,575 रन बनाए। उनकी कप्तानी में भारत ने 21 टेस्ट मैच जीते और 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली ने क्रिकेट प्रशासन में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) और बाद में बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही ‘निकम’ और ‘रफ्तार’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। ‘रफ्तार’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।