Breaking News

Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास जल भराव के चलते किया गया बंद     |   प्रशांत किशोर बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव, जनसुराज ने किया ऐलान     |   दिल्ली में बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट     |   यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, ब्रिटिश मिलिट्री ने दी जानकारी     |   अयोध्या: चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल डाटा से 2 करोड़ से अधिक की चोरी के chat मिले     |  

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया। यह ऑपरेशन तीन दिन तक चला और रविवार तड़के दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर मीमंदर इलाके के एक बाग में सेना के निगरानी कैमरे में दो संदिग्ध आतंकवादी दिखाई दिए। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया। सुरक्षा के लिए आसपास के चार गांवों को खाली भी कराया गया।

जब सुरक्षाबल आतंकियों के करीब पहुंचे तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकियों की पहचान लतीफ और ज़ाकिर के रूप में हुई है। दोनों दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले थे।

  • ज़ाकिर साल 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था।

  • लतीफ पिछले साल इस आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

सेना की विक्टर फोर्स ने ऑपरेशन के दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी की। रात में रोशनी की व्यवस्था की गई और बाग से बाहर निकलने के सभी संभावित रास्तों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए, ताकि आतंकी भाग न सकें। शोपियां जिला पहले आतंकवादी गतिविधियों का बड़ा केंद्र रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से आतंकवाद काफी कम हुआ है, लेकिन समय-समय पर सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाने पड़ते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि घाटी में आतंकवाद पर लगातार लगाम लगाई जा रही है और ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।