Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

‘Jailer 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत ने दी रिलीज डेट जल्द आने की जानकारी

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Jailer 2’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी कर ली है, जिससे फैंस को इस बड़े सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पूरी टीम केक काटकर शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाती नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया, “Alapparai Kelappurom, Thalaivaru Nerandharam! It's a wrap for #Jailer2.”

इस अपडेट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उत्साह जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत बड़ा होने वाला है,” वहीं दूसरे ने कहा, “इंतजार नहीं हो रहा।” इस महीने की शुरुआत में रजनीकांत ने खुद भी पुष्टि की थी कि ‘Jailer 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा, “फिल्म ‘Jailer 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।” यह फिल्म ‘Jailer’ का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा रजनीकांत ने कमल हासन के साथ अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ी जानकारी दी। ‘KH x RK’ नाम से चर्चा में चल रहे इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही, वह ‘Thalaivar 173’ में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सिबी चक्रवर्ती कर रहे हैं और इसे कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं।